Quote Table

हमारे बारे में

लिंक एनर्जी द्वारा पहलाईंधन उत्पादित किया गया

परिचय

लिंक एनर्जी एक नवप्रवर्तनशील, अग्रसरित सोच वाली ऑस्ट्रेलिया की स्वच्छ ईंधन निर्माण करने वाली ऊर्जा कम्पनी है।

ऑस्ट्रेलिया में स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अगुआ के रूप में लिंक एनर्जी भूमिगत धँसा हुआ कोयला संसाधनों को सिनगैस ( कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन संश्लेषण द्वारा मिश्रित ) में तबदील करने के लिए भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG का प्रयोग करेगी। सिनगैस वाष्प से तरल - GTL कृत्रिम ईंधन बनाने वाली सुविधा के लिए एक आदर्श आपूर्ति स्टॉक है और गैस टरबाइन द्वारा विद्युत उत्पादन के लिए भी उपयुक्त है।

सफल उद्यमी पीटर बॉन्ड एक मुख्य निष्पादन अधिकारी और प्रबंधक निदेशक है, उनकी अगुवाई में कंपनी पर्यावरण के अनुकूल बिजली, डीजल और जेट ईंधन की आपूर्ति में प्रमुख प्रतियोगी बनने की संकल्पना है।

इस भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG और वाष्प से तरल - GTL प्रक्रियाओं द्वारा विशाल कोयला भंडारों को अत्यन्त-साफ तरल ईंधनों में मितव्ययितापूर्वक (सस्ते में) बदला जायेगा।

वैश्विक तेल भंडार घटने से एंव चीन और भारत जैसे विकासशील अर्थव्यवस्थाओं से बढ़ती खपत के परिणामत: वो दिन दूर नहीं जब दुनिया को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता हैं।

कम्पनी के पास निकट भविष्य में तरल ईंधनों और बिजली उत्पादन का व्यवहार्य अधिक टिकाऊ वैकल्पिक स्रोत प्रदान करने कि एक अद्वितीय अत्याधुनिक उत्पादन करने की क्षमता है।

विशेष रूप से, लिंक एनर्जी, कोयला-संपन्न पर तेल में गरीब राष्ट्रों के लिए जैसे ऑस्ट्रेलिया, अमरीका, चीन और भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।

लिंक एनर्जी तरल ईंधन उत्पादन और विद्युत उत्पादन के लिए एक नया भविष्य प्रदान कर रही है। वह भविष्य अब यहाँ है!

प्रौद्योगिकी

 

लिंक एनर्जी ने एक साथ दो साबित उत्पादन विधियों को खरीदा है जो भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG और वाष्प से तरल - GTL के नाम से जानी जाती हैं।

भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG प्रक्रिया भूमिगत धँसे हुये कोयले (कोयला जिसकी खुदाई अब तक अलाभकर मानी जा रही थी) को गैसीकरण द्वारा ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है जबकि कोयला अभी भी भूमिगत है। जिसके परिणामस्वरूप जो गैस ('सिनगैस' नामक) बनती है उसे आपूर्ति स्टॉक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है :

लिंक एनर्जी में विश्व का पहला भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG और वाष्प से तरल - GTL का अद्वितीय संयोजन है और इसमें वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत बनने की महत्वपूर्ण क्षमता है। गैस सस्ती है और दुनिया भर में सामरिक उपयुक्त स्थानों पर इस प्रक्रिया को दोहराने के लिए संसाधन अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध हैं।

भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG और वाष्प से तरल - GTL के संयोजन से एक नया विश्वसनीय अत्यन्त-स्वच्छ, पर्यावरण के अनुकूल ईंधन स्रोत पैदा करने की क्षमता है।

हमारा संचालन

चिनचीला विश्व का पहला प्रदर्शन संयंत्र

लिंक एनर्जी ने धँसे हुये कोयले को भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG प्रक्रिया के इस्तेमाल से गैस में बदल कर और उत्पादित 'सिनगैस' को वाष्प से तरल संयंत्र में इस्तेमाल करने के अपने प्राथमिक लक्ष्य को पूर्ण कर लिया है।

लिंक एनर्जी दुनिया की सबसे पहले भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG से वाष्प से तरल - GTL प्रदर्शन संयंत्र को चिनचीला, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया जिसे क्वींसलैंड राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण परियोजना घोषित किया है, इसे अधिकृत और पूरा कर लिया गया है। प्रदर्शन संयंत्र 17 मीटर ऊंचा और करीब 70 मीटर लंबा है।

इस यंत्र की समाप्ति सिद्ध करती है लिंक एनर्जी विशाल धँसे हुये कोयले को भी अत्यन्त-स्वच्छ तरल ईंधन में परिवर्तित कर सकती है और व्यावसायिक रूप से अत्यन्त-साफ डीजल उत्पादक सुविधा की दिशा में पहला कदम है।

यह लिंक एनर्जी को दुनिया भर के स्थानों में इस स्मार्ट उत्पादन प्रक्रिया को दोहराने का अवसर भी प्रदान करती है।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के ऑर्करिंगा बेसिन में पहला व्यावसायिक संयंत्र बनाने की योजना है।

अन्वेषण


लिंक एनर्जी के कोयले की खोज का कार्यक्रम अपने व्यापार की योजना का एक महत्वपूर्ण घटक है और प्राथमिक ध्यान कोयले को साफ तरल ईंधन में परिवर्तित करने पर है। कम्पनी के पास अनेक क्षेत्रों में कोयले के निक्षेप भंडार हैं और ऑस्ट्रेलियाई के तीन स्थानों - चिनचीला और इमरल्ड क्वींसलैंड में और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के ऑर्करिंगा बेसिन में अच्छी प्रगति की है।

चिनचीला
चिनचीला में
खुदाई के कार्यक्रम का विस्तार किया गया है। प्रारंभिक खुदाई के परिणामों से पता चलता है कि अनुकूल कोयले की उपस्थिति का कुल क्षेत्र अपेक्षित  30 करोड़ टन से काफी बड़ा होने की हो गई है। पहले से ही चिनचीला माइनिंग लीज एपलिकेशन परियोजना के आसपास कोयले का 60 करोड़ टन साबित किया गया है (  JORC संहिता के अनुसार)। लिंक एनर्जी ने इस क्षेत्र में अन्वेषण जारी रखा है और खोज लक्ष्य 1 अरब से 1.5 अरब टन कोयले की पहचान की है

इमरल्ड

जून 2008 में लिंक एनर्जी के इमरल्ड क्षेत्र में खुदाई शुरू की गई। JORC संहिता के अनुसार, इस क्षेत्र में 85 करोड़ 2 लाख टन कोयले का अनुमान लगाया गया है, खुदाई के परिणामस्वरुप यह पता चला कि यह ओपन कट खनन के लिए उपयुक्त व  अच्छी गुणवत्ता वाला कोकिंग और थर्मल कोयला है।

लिंक एनर्जी अब इमरल्ड में 390 वर्ग किलोमीटर के स्थान पर स्वामित्व अधिकार हैं जिसमें से 20 प्रतिशत से कम क्षेत्र में प्रारंभिक खुदाई हुई थी।

SAPEX ऑर्करिंगा बेसिन
SAPEX के क्षेत्रों में खुदाई आरंभ हो चुकी है, लिंक एनर्जी ऑर्करिंगा बेसिन में प्रमुख कोयला भंडारों को तेजी से खोद रहें हैं ।

हाल के समाचार

2008

दिसंबर, लिंक एनर्जी ने पाउडर रिवर बेसिन में कोयले की 1,72,000 एकड़ भूमि के उपयोग के इरादे से उत्तर अमेरिकी ऊर्जा कंपनी, गैसटैक को प्राप्त करने के लिए के एक आशय-पत्र पर हस्ताक्षर किए। लिंक एनर्जी इस क्षेत्र में एक प्रायोगिक संयंत्र विकसित करने की योजना बना रही है।

अक्टूबर, लिंक एनर्जी ने अभी तक अपने सबसे बड़े मीलपत्थर की घोषणा की - ऑस्ट्रेलिया और दुनिया को एक नया स्वच्छ ईंधन निर्माता मिला है। यह घोषणा लिंक एनर्जी के चिनचीला वाष्प से तरल - GTL प्रदर्शन संयंत्र में पहले ईंधन के उत्पादन के उपरंत हुई। इस यंत्र की समाप्ति सिद्ध करती है लिंक एनर्जी विशाल धँसे हुये कोयले को भी अत्यन्त-स्वच्छ तरल ईंधन में परिवर्तित कर सकती है और व्यावसायिक रूप से अत्यन्त-साफ डीजल उत्पादक सुविधा की दिशा में पहला कदम है। लिंक एनर्जी ने साऊथ ऑस्ट्रेलिया ओएल ऐन्ड पेट्रोलियम एक्सपलोर्र, SAPEX लिमिटेड के साथ विलय पूरा किया।

सितम्बर, लिंक एनर्जी ने चीन से यह घोषणा कि की उसने क्सिनवेन खनन समूह लिमिटेड के साथ एक एक हैड्स ऑफ एग्रिमैंट पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत क्सिनवेन लिंक एनर्जी को इमरल्ड, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में कोयले की खोज के परमिट की खरीद के लिए 1.5 अरब ऑस्ट्रेलियाई डालर का भुगतान करेगी। कंपनी ने क्सिनवेन के साथ चीन के याईनिंग खनन क्षेत्र में UCG और GTL को विकसित करने के लिए एक आशय-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। याईनिंग खनन क्षेत्र में याईनिंग और याईबे कोयला खानें 479 वर्ग किलोमीटर से अधिक है पर क्सिनवेन  का स्वामित्व है। इस क्षेत्र में कोयले का 15.37 अरब टन और अतिरिक्त खुदाई से 14.87 अरब टन के अन्वेषण का लक्ष्य है।

वर्षांत 30 जून, लिंक एनर्जी ऑस्ट्रेलियाई प्रतिभूति एक्सचेंज पर 2007-2008 वित्तीय वर्ष के लिए शीर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टॉक में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त की। इस दौरान, लिंक एनर्जी के शेयर की कीमत लगभग 600 प्रतिशत तक बढ़ी।

जून, लिंक एनर्जी ने साऊथ ऑस्ट्रेलिया ओएल ऐन्ड पेट्रोलियम एक्सपलोर्र, SAPEX लिमिटेड के साथ विलय की घोषणा की। विलय समझौते के पीछे मुख्य चालक है SAPEX के स्वामित्व के खोज क्षेत्रों में उच्च कोयला, तेल और गैस के मिलने कि अत्यधिक संभावना हैं। विलय और उसका तेजी से विकास लिंक एनर्जी को ऑस्ट्रेलिया में सबसे व्यापक कोयला भंडार को सुनिश्चित करेगा।

मई, लिंक एनर्जी की वैश्विक ऊर्जा बाजार के विस्तार को चीन की हुआदियां कोयला उद्योग समूह के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर के साथ जारी रहा। हुआदियां ने विद्युत उत्पादन और ईंधन के उत्पादन के लिए लिंक एनर्जी के स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा। चीन की हुआदियां कॉर्पोरेशन चीन की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनियों में से एक है और चीन में केवल पाँच कंपनियों में से एक है जिसे बिजली उत्पन्न करने के लिए अनुमति प्राप्त है, लिंक एनर्जी के लिए यह एक रोमांचक उपक्रम है।


2007

दिसंबर, लिंक एनर्जी ने अमरीका के OTCQX पर पूंजी बाजार में विस्तार की रणनीति के हिस्से के रूप में कारोबार शुरू किया।

लिंक एनर्जी के अमेरिकन डिपोजिटरी प्राप्तियां - ADRs अंतर्राष्ट्रीय PrimeQX पर टिकर LNCGY के अंतर्गत कारोबार शुरू कर दिया। लिंक एनर्जी के दस ऑस्ट्रेलियाई शेयर OTCQX पर एक एडीआर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नवंबर, लिंक एनर्जी ने बायोकलीनकोल से ऑक्सीजन और ठोस बायोमास में से प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के माध्यम से CO2 कन्वर्ट करने के लिए एक प्रणाली विकसित करने के लिए एक संयुक्त उद्यम की स्थापना की। इसका उद्देश्य - स्थायी रूप से सुरक्षित तरीके से CO2 हटाने लिंक एनर्जी के कोयले-से-तरल प्रक्रियाओं द्वारा वायुमंडल में प्रवेश करने से रोकना है ।

अक्टूबर, लिंक एनर्जी उजबेकिस्तान में येरोस्टिघाज़ कारोबार में एक कंट्रोलिंग इंट्रस्ट प्राप्त कर लिया है। येरोस्टिघाज़ पिछले 40 वर्षों से काम कर रही है और दुनिया में अकेली व्यावसायिक UCG निर्माता है। इसके 200 से अधिक कर्मचारियों सफलतापूर्वक भूमिगत कोयला गैसीकरण - UCG पर काम कर है और एक पास के बिजली स्टेशन एंग्रेन (उजबेकिस्तान) में व्यावसायिक मात्रा में गैस पहुंचा रहें हैं।

अक्टूबर, रेड रिवर डेल्टा कंसोर्टियम की स्थापना के उपरांत, मारूबेनी कोल, जापान के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों, मारूबेनी कॉर्पोरेशन की पूर्णत: स्वाधिकृत सहायक संस्था ने लिंक एनर्जी में प्रीमियम मूल्य पर एक 50 लाख अमरिकी डालर के शेयरों में निवेश किया। यह निवेश लिंक एनर्जी में मारूबेनी के विश्वास को प्रदर्शित करता है और संबंध सुदृढ़ होते दर्शाता है जो पहले जून 2007 में स्थापित हुए थे।

अगस्त, लिंक एनर्जी वियतनाम राष्ट्रीय कोयला खनिज औद्योगिक समूह (VINACOMIN) और मारूबेनी कॉर्पोरेशन के साथ वियतनाम में रेड रिवर डेल्टा कोल बेसिन विकसित करने के लिए एक संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस बिजली परियोजना से वियतनाम में 6 लाख घरों में आपूर्ति होगी और यह बिजली भूमिगत कोयला गैसीकरण से उत्पन्न की जाएगी।



For more information, click here.

Information in other languages:

Latest News

Click here for the latest edition of InvestorLinc.